Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ : नगर निगम लखनऊ का पुनरीक्षित बजट 2026-27 पास रू बुनियादी ढांचे, सड़कों और स्वच्छता पर रहेगा मुख्य जोर


लखनऊ। नगर निगम की कार्यकारिणी ने वर्ष 2026-27 के लिए पुनरीक्षित बजट को हरी झंडी दे दी है। गुरुवार को भरवारा स्थित एसटीपी प्लांट के मीटिंग हॉल में महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में ₹3,740.34 करोड़ की आय और ₹3,739.56 करोड़ के व्यय का प्रावधान वाला बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुशील तिवारी श्पम्मीश् समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

बजट के मुख्य बिंदु अंतर्गत प्रारंभिक अवशेष ₹1,578.95 करोड़ को मिलाकर कुल सकल आय ₹5,319.29 करोड़ रहने का अनुमान है। ₹3,739.56 करोड़ के कुल प्रस्तावित व्यय (राजस्व, पूंजी और उच्चंत) के समायोजन के बाद ₹1,579.72 करोड़ का अंतिम अवशेष बचेगा। आय ₹2,600.34 करोड़ तथा व्यय ₹2,599.56 करोड़। आय और व्यय दोनों मदों में ₹1,106 करोड़ का प्रावधान।

आय के प्रमुख स्रोत अंतर्गत गृहकर रू ₹811 करोड़ की वसूली का लक्ष्य।राज्य वित्त आयोगरू ₹1,126 करोड़।यूजर चाजर्रू ₹100 करोड़।विज्ञापन शुल्करू ₹16 करोड़।सरकारी योजनाएं व अनुदानरूसीएम ग्रिड योजनारू ₹300 करोड़16वां वित्त आयोगरू ₹250 करोड़,15वां वित्त आयोगरू ₹175 करोड़

विकास और नागरिक सुविधाओं पर खर्च सड़क एवं बुनियादी ढांचारू सार्वजनिक निर्माण, सड़क मरम्मत, भवन निर्माण और अवस्थापना कार्यों के लिए लगभग ₹1,319 करोड़ का बजट रखा गया है। स्वच्छता व ठोस कचरा प्रबंधनरू सफाई व्यवस्था, जल निकासी, नालों की सफाई और कचरा प्रबंधन के लिए ₹585.05 करोड़ से अधिक का आवंटन किया गया है।अन्य सुविधाएंरू स्ट्रीट लाइट, पार्क, स्कूल, स्वास्थ्य ेमतअपबमे, पशु चिकित्सा, डिजिटलीकरण और पेंशन मदों में भी पर्याप्त बजट तय किया गया है।

कार्यकारिणी बैठक में जलकल विभाग का पुनरीक्षित बजट भी पारित किया गया। विभाग ने जलापूर्ति और सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऑनलाइन बिलिंग और प्रभावी वसूली रणनीति प्रस्तुत की।जलकल आयरू राजस्व आय ₹352.013 करोड़ ़ पूंजी आय ₹120.300 करोड़ = कुल आय ₹472.313 करोड़। जलकल व्ययरू राजस्व व्यय ₹307.030 करोड़ ़ पूंजी व्यय ₹176.420 करोड़ = कुल व्यय ₹483.450 करोड़।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |