Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः डीएम ने एफएलसी केंद्र का किया निरीक्षण, निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल के शत-प्रतिशत अनुपालन के दिए निर्देश


प्रतापगढ़। जिले में बुधवार को जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन कार्यालय पूरेकेशवराय में स्थापित एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम की जांच प्रक्रिया सहित निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम की एफएलसी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं प्रोटोकॉल के अनुरूप पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम की जांच के दौरान निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील है। इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनियमितता की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने एफएलसी केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |