Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः डीएम ने एमएलसी मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण स्थल का किया निरीक्षण एवं दिये महत्वपूर्ण निर्देश,! अनुपस्थित मतदान कार्मिक 15 अक्टूबर को प्रशिक्षण प्राप्त कर लें अन्यथा होगी एफआईआर-डीएम


अफीम कोठी में जोनलध्सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो आब्जर्वर, पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम को दिया गया प्रशिक्षण


प्रतापगढ़। जनपद में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक चुनाव-2026 को पारदर्शी, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं मुख्य विकास अधिकारीध्प्रभारी अधिकारी डा0 राममोहन मीना ने संयुक्त रूप से मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण स्थल क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान अफीम कोठी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी ने पीठासीन और मतदान अधिकारी प्रथम से निर्वाचन सम्बन्धी प्रश्न पूछे, चैलेन्ज वोट और टेंडर वोट के बारे में पूछा एवं अन्य जानकारियां ली। उन्होने मतदान कार्मिकों से प्रश्न पूछे कि मत पत्र लेखा कैसे तैयार किया जाता है, पीठासीन अधिकारी की डायरी क्या होती है और कैसे भरी जाती है आदि महत्वपूर्ण प्रश्न किये। उन्होने मतदान कार्मिकों को निर्देशित किया कि गम्भीरता पूर्वक पूर्ण मनोयोग के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें, ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, जो कुछ शंका हो उसका समाधान अपने मास्टर ट्रेनर से कर लें। उन्होने मास्टर ट्रेनर्स को निर्देशित किया कि मतदान कार्मिकों को गम्भीरतापूर्वक एवं अच्छे से प्रशिक्षण दें ताकि निर्वाचन की प्रक्रिया को मतदान कार्मिक अच्छे से समझकर जनपद में इस चुनाव को सकुशल सम्पन्न करायें। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया है कि जो भी मतदान कार्मिक किसी कारण बस अभी तक प्रशिक्षण नही प्राप्त किये है वह दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को पूर्वान्ह 10 बजे से अफीम कोठी  प्रतापगढ़ में प्रथम पाली में प्रशिक्षण प्राप्त कर ले अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

 प्रशिक्षण में सुपर मास्टर ट्रेनर्स के रूप में डा0 विन्ध्याचल सिंह, डा0 मोहम्मद अनीस एवं धर्मेन्द्र ओझा रहे तथा टेक्निकल मास्टर ट्रेनर शिवपाल रहे। इस प्रशिक्षण में सामान्य प्रशिक्षण सम्बन्धित विशेष विन्दुओं जैसे पीठासीन के कार्य, कितने प्रकार के लिफाफे जमा करते है, टेण्डर वोट क्या है, चैंलेज वोट क्या है, आदि पर पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से विस्तार पूर्वक चर्चा मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया जिसमें निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू से लेकर अंत तक दिखाई गई और निर्वाचन आयोग के नये अपडेट्स के बारे में बताया गया।  इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0ध्रा0)ध्उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेमचंद मौर्य, जिला विकास अधिकारीध्सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक अशोक आर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, आईटीआई कुण्डा प्रधानाचार्य रूपेश शुक्ला, संतोष पांडे प्राचार्य अफीम कोठी, खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मणपुर सुरेश कुमार सहित रणवीर, सत्य प्रकाश प्रजापति स्टेनो, जयप्रकाश प्रजापति क्वालिटी कोऑर्डिनेटर और प्रशिक्षु कार्मिक उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |