बीसलपुर। मनकापुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने टीन की किवाड़ें हटाकर अज्ञात चोरों ने एक गैस सिलेंडर भरा हुआ, चार थाली फूल की, दो बक्से जिसमें कुछ कागज और कपड़े, एक लाख रुपए की नकदी, दो कट्टा गेंहू, निकाल कर ले गए सुबह जब गृहस्वामिनी ने देखा तो उसके होश उड़ गए। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव मनकापुर निवासी पुष्पा देवी पत्नी सर्वेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि बुधवार रात के समय उसके घर में लगी टीन की किवाड़ें हटाकर अज्ञात चोर अंदर घुसे और घर में रखा एक गैस सिलेंडर भरा हुआ, चार थाली फूल की,दो बक्से जिसमें कुछ जरूरी कागजात और कपड़े रखे थे, एक लाख रुपए की नकदी व दो कट्टा गेंहू निकाल कर रफूचक्कर हो गए सुबह घटना की जानकारी होने पर घर वालों के होश उड़ गए। पुष्पा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
