Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः बिलसंडा पुलिस के व्यवहार को लेकर भाकियू भानु में आक्रोश! किसानों से कथित अभद्रता और कार्रवाई को लेकर थाने का घेराव, गेट पर हुई तीखी नोकझोंक


बीसलपुर। थाना बिलसंडा पुलिस के कथित व्यवहार और किसानों एवं किसान संगठन के पदाधिकारियों के साथ सही तरीके से पेश न आने को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) का आक्रोश गुरुवार को सड़क पर दिखाई दिया। जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी बिलसंडा ब्लॉक से पैदल मार्च करते हुए थाना बिलसंडा पहुंचे और थाने का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। थाने के गेट पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। संगठन की ओर से पुलिस के कथित व्यवहार और विभिन्न मामलों में कार्रवाई को लेकर क्षेत्राधिकारी बीसलपुर को ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में ग्राम पंचायत नगरिया तिलागिरि निवासी धर्मेंद्र पुत्र शिवसरन के साथ मारपीट का मामला उठाते हुए आरोप लगाया गया कि पैसों के विवाद में मनोज पुत्र रोशन, उमेश पुत्र रोशनलाल और आकाश पुत्र मनोज ने उसके साथ मारपीट की, जिससे सिर में चोट आई। संगठन का कहना है कि शिकायत के बावजूद तीन आरोपियों के बजाय केवल एक के खिलाफ कार्रवाई की गई।भाकियू ने तीन मई 2021 के मुकदमा संख्या 152ध्21 का मामला भी उठाया। संगठन के अनुसार मुकदमे में चार आरोपी थे, जिनमें तीन बालिग और एक नाबालिग था। बालिग आरोपियों का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है, जबकि नाबालिग से संबंधित चार्जशीट न्यायालय में दाखिल किए जाने के संबंध में थाना स्तर से जानकारी नहीं दी जा रही है। थाने से संबंधित दस्तावेज की रिसीविंग उपलब्ध नहीं कराने की बात भी ज्ञापन में कही गई है।ज्ञापन में थाना बिलसंडा में तैनात दीवान आलोक वर्मा पर भाकियू कार्यकर्ताओं को हरा गमछा और संगठन का बिल्ला लगाने को लेकर कथित रूप से परेशान करने का आरोप लगाया गया। वहीं तहसील अध्यक्ष नागेंद्र कुशवाहा के साथ कथित अभद्र व्यवहार और थप्पड़ मारने की घटना को लेकर भी संगठन ने नाराजगी जताई। घेराव के दौरान थाना प्रभारी ने संगठन का ज्ञापन स्वीकार किया और किसानों की शिकायतों का समाधान कराने का आश्वासन दिया। भाकियू भानु ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई तथा किसानों एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किए जाने की मांग की।

प्रदर्शन में वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष संचित दीक्षित, बिलसंडा ब्लॉक अध्यक्ष राकेश प्रताप यादव, हिमांशु, अनिल, दीपक पंडित समेत बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |