Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः लिटिल एंजेल्स स्कूल में लगा शिक्षा मेला, विद्यार्थियों को मिली करियर की राह! नामी विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों ने कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को दिए भविष्य संवारने के टिप्स


पीलीभीत। लिटिल एंजेल्स स्कूल में गुरुवार को जेडआईईएस फाउंडेशन की ओर से शिक्षा मेला 2026-27 आयोजित किया गया। मेले में जनपद के अधिकांश स्कूलों के कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न विश्वविद्यालयों से पहुंचे विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और करियर के विभिन्न विकल्पों की जानकारी देकर उनका मार्गदर्शन किया।जेडआईईएस फाउंडेशन की संस्थापक एवं निदेशक जेबा परवीन ने बताया कि पीलीभीत जिले में अपनी तरह का यह पहला शिक्षा मेला है। इसमें ग्राफिक एरा देहरादून, क्वांटम विश्वविद्यालय, गीता विश्वविद्यालय, एमआईटी पुणे, डीआईटी देहरादून, संस्कृति विश्वविद्यालय मथुरा, जीएलए नोएडा एवं मथुरा, आईएमएस नोएडा, विक्रांत विश्वविद्यालय इंदौर, विक्रांत विश्वविद्यालय ग्वालियर, डीवाई पाटील विश्वविद्यालय पुणे, डीबीएस विश्वविद्यालय देहरादून, फ्यूचर बरेली और बेनेट विश्वविद्यालय नोएडा सहित कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के परामर्शदाता शामिल हुए।विश्वविद्यालयों के परामर्शदाताओं ने विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों, उच्च शिक्षा के अवसरों और करियर की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी अपनी रुचि और भविष्य की योजनाओं से जुड़े सवाल पूछकर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एनसी पाठक ने कहा कि वर्तमान समय में स्कूल स्तर पर इस प्रकार के शिक्षा मेले और करियर परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया जाना बेहद जरूरी है। इससे विद्यार्थियों को समय रहते अपने भविष्य के लिए सही दिशा चुनने में मदद मिलती है। अंत में जेडआईईएस फाउंडेशन की संस्थापक एवं निदेशक जेबा परवीन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए विद्यालय प्रबंध समिति का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |