Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ नीरज बोरा ने दाऊदनगर में घर-घर जाकर बांटा राशन?


लखनऊ। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण दाउदनगर के आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। प्रभावित इलाकों में शासन और प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं। कालोनियों में कई परिवार अभी भी जलभराव के बीच अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। कई परिवार सुरक्षित स्थानों की ओर जा चुके हैं। जलभराव के कारण प्रभावित लोगों तक खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने के लिए नावों का सहारा लिया जा रहा है।

इसी क्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने आज तीसरे दिन नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र दाऊदनगर, मामा कॉलोनी, लोहरामऊ, कैलाश विहार, गणेश विहार का दौरा किया और घर-घर जाकर लोगों को राशन किट एवं पानी की बोतलें वितरित की।

राशन किट में अरहर की दाल, भुना चना, लईया, बिस्कुट के पैकेट, माचिस, मोमबत्ती, नहाने  व कपड़ा धोने के साबुन, चीनी, आटा, चावल, नमक सरसों का तेल,रिफाइंड हल्दी, मिर्च सब्जी मसाला, आलू, प्याज आदि शामिल है। इसके अलावा सेनेटरी पैड, सूती कपड़ा डिस्पोजल बैग तिरपाल, ढक्कनदार बाल्टी मग भी पीड़ितों को उपलब्ध कराया गया।

जल शक्ति मंत्री ने प्रभावित परिवारों को शीघ्र ही बंधा बनाने के लिए आश्वस्त किया। और भरोसा दिलाया कि  स्थिति सामान्य होने तक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहेंगे। 

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए अपनी टीम को राहत सामग्री वितरण में लगाया है और स्वयं भी नाव से घर-घर जाकर लोगों को राशन उपलब्ध कराया। उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन उनके साथ है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

इस दौरान उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के सभापति विवेक सिंह तोमर, नगर आयुक्त गौरव कुमार, एडीएम राकेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर साहिल कुमार, अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता सहित प्रशासनिक अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |