Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कमरौली: आगामी त्योहारों को लेकर ग्राम प्रहरी अलर्ट, संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश


कमरौली/अमेठी। आगामी विधानसभा निर्वाचन व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में रविवार को कमरौली थाना परिसर में थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रहरियों (चैकीदारों) की गोष्ठी आयोजित की गई। थाना प्रभारी मुकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में दर्जनो ग्राम प्रहरी शामिल हुए। उन्हें उच्चाधिकारियों के निर्देशों से अवगत कराते हुए गांवों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। गोष्ठी के दौरान थाना प्रभारी प्रभारी मुकेश कुमार पटेल ने ग्राम प्रहरियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने गांवों में होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। गांव में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि, अराजकता या कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से व आगामी त्योहारों को संपन्न कराने के लिए पुलिस के साथ ग्राम प्रहरियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। गांवों में रहने वाले लोगों और स्थानीय गतिविधियों की जानकारी होने के कारण ग्राम प्रहरी पुलिस और ग्रामीणों के बीच अहम कड़ी का काम करते हैं। ऐसे में सभी ग्राम प्रहरी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखें। बैठक के दौरान थाना प्रभारी मुकेश कुमार पटेल ने ग्राम प्रहरियों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। इस पर सभी ग्राम प्रहरियों ने किसी प्रकार की समस्या नहीं होने की बात कही। थाना प्रभारी ने कहा कि गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने और समय पर सूचनाएं उपलब्ध कराने में ग्राम प्रहरियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उनकी सतर्कता से छोटी घटनाओं को समय रहते नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने में मदद मिल सकती है। गोष्ठी में शामिल सभी ग्राम प्रहरियों को अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने और पुलिस प्रशासन को आवश्यक सूचनाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |