Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः कमरौली पुलिस सख्त, डीजे संचालकों को नियमों का पाठ


कमरौली/अमेठी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कमरौली पुलिस ने डीजे संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में थाना प्रभारी मुकेश कुमार पटेल ने डीजे संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए नियमों का पालन करने की अपील की। बैठक के दौरान थाना प्रभारी प्रभारी मुकेश कुमार पटेल ने कहा कि त्योहारों और अन्य आयोजनों के दौरान डीजे का संचालन निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाए। ध्वनि की तीव्रता तय मानकों के अनुरूप रखी जाए, ताकि आम लोगों, बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को परेशानी न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे बजाते समय निर्धारित समय-सीमा और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। थाना प्रभारी ने डीजे संचालकों से कहा कि किसी भी आयोजन के दौरान ऐसा कोई कार्य न किया जाए, जिससे क्षेत्र में तनाव या विवाद की स्थिति उत्पन्न हो। धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में आपसी भाईचारे तथा सौहार्द का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सभी संचालकों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने और जिम्मेदारी के साथ अपना काम करने की अपील की। बैठक में यह भी कहा गया कि नियमों का उल्लंघन करने या शांति व्यवस्था प्रभावित करने की स्थिति में संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस का उद्देश्य त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है, जिसके लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। थाना प्रभारी ने डीजे संचालकों से अपील की कि वे किसी भी आयोजन से पहले आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी रखें और निर्धारित नियमों के तहत ही डीजे बजाएं। बैठक के माध्यम से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |