Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुरः 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार


सिंहपुर/अमेठी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत शिवरतनगंज पुलिस ने रविवार को 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त सूरज यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और .315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी लूट के मुकदमे में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी सूरज यादव (22) पुत्र लालबहादुर यादव, निवासी पूरे शुक्लन मजरे पेड़रिया, थाना शिवरतनगंज, अमेठी का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, शिवरतनगंज थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 108/26 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) और 331(4) के तहत आरोपी वांछित था। गिरफ्तारी के बाद तलाशी में तमंचा और कारतूस मिलने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 भी बढ़ाई गई है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ अमेठी और बाराबंकी जनपद के विभिन्न थानों में हत्या, मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य आरोपों से संबंधित चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हैदरगढ़ थाने में हत्या और अन्य धाराओं से संबंधित मामला तथा शिवरतनगंज थाने में दर्ज अन्य मुकदमे शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कुंवर सिंह, कांस्टेबल अजीत यादव, विशेष यादव और अनुराग यादव शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

                

अमेठी पुलिस की कार्रवाई, लूट के मुकदमे में फरार चल रहा था आरोपीय अमेठी और बाराबंकी में दर्ज हैं चार मुकदमे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |