Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुर: किसानों का सोशण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- डॉ रत्नेश गंगवार


बीसलपुर । धान क्रय केंद्रों पर किसानों को हो रही परेशानियों और खतौनी में अंश संबंधी त्रुटियों को लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। सपा नेताओं ने कहा कि सरकारी क्रय केंद्रों के देर से शुरू होने और खरीद व्यवस्था सुचारु न होने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ज्ञापन में कहा गया कि सरकारी धान क्रय केंद्रों के देरी से शुरू होने के कारण किसान अपनी उपज व्यापारियों को कम दामों पर बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। क्रय केंद्रों पर धान की तौल में तेजी लाने, टोकन व्यवस्था दुरुस्त करने और किसानों का सत्यापन समय से कराने की मांग की गई। इसके साथ ही खतौनी में अंश संबंधी त्रुटियों को दूर कराने की भी मांग उठाई गई, ताकि किसानों को अभिलेखों में सुधार के लिए लेखपालों के चक्कर न काटने पड़ें।इस दौरान सपा नेता डॉ. रत्नेश गंगवार ने कहा कि धान बेचने के लिए किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर परेशान होना पड़ रहा है। खतौनी में अंश संबंधी गड़बड़ियों के चलते किसानों को अनावश्यक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मंडी समिति बीसलपुर में भी धान खरीद सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। उन्होंने प्रशासन से क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने, किसानों का समय से सत्यापन कराने और उनकी उपज की उचित मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करने की मांग की।सपा पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। प्रशासन को धान खरीद व्यवस्था में आ रही बाधाओं को दूर कर किसानों को राहत दिलानी चाहिए।

ज्ञापन देने वालों में रामप्रताप गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष शैलेश शर्मा, सछास जिलाध्यक्ष अभिषेक गंगवार, इश्तयाक मंसूरी, मो. अंसार मंसूरी, बीसलपुर नगर अध्यक्ष बलीउल्लाह खां, विधानसभा महासचिव डॉ. यासीन अंसारी, सछास प्रदेश सचिव वीरेश यादव, द्वारिका सिंह चैहान, रूप सिंह, राम सिंह गंगवार और मीनाक्षी गंगवार सहित समाजवादी पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |