Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुर: बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में एबीवीपी इकाई का गठन, कृतिका बनीं अध्यक्ष और एकता को मिली मंत्री की जिम्मेदारी


बीसलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बीसलपुर इकाई की ओर से बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में विद्यालय इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम में जिला संयोजक (खेलो भारत) अमनदीप, नगर मंत्री प्रखर अवस्थी, नगर उपाध्यक्ष सीमा कुमारी और विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना चैहान की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा कर छात्राओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।घोषित कार्यकारिणी में कृतिका को अध्यक्ष और एकता को मंत्री बनाया गया। श्रेया, शीतल, रागिनी, रेनू और अंजलि (कक्षा 10) को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। सोनिया, अंशिका और हर्षिता को सहमंत्री बनाया गया। वहीं, मुस्कान को आंदोलन प्रमुख तथा अंजलि शर्मा और मंजू को सह आंदोलन प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।

इसी क्रम में नैंसी को एसएफएस संयोजक और आराध्या को सह संयोजक, निधि को एसएफडी संयोजक और सेजल को सह संयोजक बनाया गया। खेलो भारत संयोजक की जिम्मेदारी हर्षिता तथा सह संयोजक की जिम्मेदारी आकांक्षा को दी गई। शिवानी पाल को सोशल मीडिया प्रमुख और सौम्या (कक्षा 10) को मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया। इसके अलावा बेबी, रीना, राशि, दीपांशी, यश कुमारी और डॉ. आंचल को स्कूल कार्यकर्ता संसद के रूप में कार्यकारिणी में शामिल किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को संगठन के उद्देश्यों और विद्यार्थी हितों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |