लखनऊः विजयदशमी पर बच्चों ने रावण के साथ कॉकरोच का पुतला भी किया दहन
October 20, 2026
लखनऊ। विजयदशमी के पावन अवसर पर बख्शी का तालाब नगर पंचायत के रामपुर देवरई वार्ड में छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता का अनूठा परिचय दिया। वही बच्चों ने पारंपरिक रूप से रावण का पुतला तैयार करने के साथ-साथ कॉकरोच का पुतला भी बनाया, जिसका विजयदशमी के अवसर पर विधिवत दहन किया गया। बच्चों के इस अनोखे प्रयास ने क्षेत्रवासियों का ध्यान आकर्षित किया और देश में फैलाई जा रही नकारात्मकता के विरुद्ध एक सकारात्मक संदेश दिया। वही बच्चों ने अपने इस प्रयास के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया कि बुराई चाहे कितनी भी बड़ी हो या छोटी, उसका अंत आवश्यक है। वहीं, कॉकरोच के पुतले का दहन स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति जागरूकता का भी प्रतीक बना। वही स्थानीय लोगों ने बच्चों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे रचनात्मक आयोजनों से बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति संस्कार विकसित होते हैं।
