तिलोई: जहरीले जन्तु के काटने से व्यापारी की मौत
October 03, 2026
तिलोई/अमेठी। मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा शंकरगंज में शुक्रवार की शाम करीब सात बजे किराना व्यापारी संगम लाल गुप्ता (55 वर्ष) पुत्र माते लाल गुप्ता की जहरीले जन्तु के काटने से उपचार के दौरान मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक संगम लाल गुप्ता शुक्रवार की शाम अपनी किराना की दुकान में कुछ सामान निकाल रहे थे इसी दौरान उन्हें किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया।घटना के तत्काल बाद परिजन उन्हें लोधवरिया स्थित दो सौ वेड अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां हालत में कोई सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार हेतु लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। वहीं लखनऊ ले जाते समय रास्ते में व्यापारी संगम लाल की मौत हो गई।मृतक के परिवार में दो पुत्र सतीश कुमार, राहुल कुमार तथा एक पुत्री पूजा हैं। तीनों बच्चों का विवाह हो चुका है।संगम लाल की अचानक मृत्यु हो जाने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।पुलिस के अनुसार परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।
