संग्रामपुर: दूध-खिचड़ी का स्वाद ले पोषण पा रहे स्कूली बच्चे
October 21, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। परिषदीय विद्यालयों में बुधवार के दिन बच्चों को मध्यान्ह्न भोजन में खिचड़ी और दूध दिया जाता है जो लोकप्रिय और पौष्टिक परंपरा के तहत आता है। संग्रामपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय संग्रामपुर में पंजीकृत 34 बच्चों में 20 बच्चों को खिचड़ी और दूध दोनों पचाने वाले खाद्य व पेय पदार्थ का स्वाद लिया। खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा ने बताया कि खिचड़ी में बच्चों को कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन मिलता है जबकि दूध में भरपूर कैल्शियम और विटामिन डी की मात्रा मिलती है इसलिए मेनू में सप्ताह में एक दिन बच्चों को खिचड़ी और गर्म दूध दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों में खिचड़ी वह गर्म दूध ही बच्चों को दोपहर की भोजन में दिया गया।
