Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः सरस्वती विद्या मंदिर में एनसीसी कैडेट्स को वितरित की गई वर्दी


बीसलपुर।सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बीसलपुर में  एनसीसी कैडेट्स को एनसीसी की निर्धारित वर्दी वितरित की गई। वेशभूषा वितरण कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।शरद पालसिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपाय उमाकांत मिश्रा, मंडल अध्यक्षय ब्रजेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मानपुरय संजीव मौर्य, मंडल अध्यक्ष बिलसंडाय सुमित गंगवार, मंडल अध्यक्ष टिकरीय गौरव पटेल, महामंत्री भाजपाय सौरभ शुक्ला, कपिल गुप्ता, बूथ मंत्री तथा कामिल के द्वारा एनसीसी कैडेट्स को वेशभूषा वितरित कराई गई।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण सिंह चैहान एवं प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

एनसीसी अधिकारी अभिषेक यादव ने कैडेट्स को वर्दी के महत्व एवं अनुशासन के संबंध में जानकारी दी तथा उन्हें एनसीसी के आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में आलोक शुक्ला एवं मोहित रस्तोगी भी मौजूद रहे। वेशभूषा प्राप्त कर एनसीसी कैडेट्स में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |