Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः द हर्मिटेज प्री-स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘अभिव्यक्ति’ भव्यता एवं उत्साह के साथ आयोजित


लखनऊ में द हर्मिटेज प्री-स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव ‘अभिव्यक्ति’ का भव्य आयोजंत  अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान,  गोमती नगर  में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में किया गया, जिसमें जानकीपुरम, इंदिरा नगर एवं गोमती नगर स्थित विद्यालयों के नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इस गरिमामय अवसर पर  जय प्रकाश सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी, तथा  के. डी. सिंह, सेवानिवृत्त प्रभागीय वन अधिकारी (क्थ्व्) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नन्हे बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति की क्षमता को मंच प्रदान करना था। दोनों सत्रों में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनमोहक नृत्यों, संगीत एवं विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों, सहज अभिव्यक्ति और उत्साह ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ नन्हे कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा एवं उनके आत्मविश्वास की सराहना करते हुए प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास, व्यक्तित्व निर्माण तथा उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

द हर्मिटेज प्री-स्कूल की ओर से यह संदेश दिया गया कि प्रारंभिक शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि बच्चों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक कौशल का विकास करना भी है। ‘अभिव्यक्ति’ इसी सोच का सशक्त उदाहरण रहा, जहाँ बच्चों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और मंच पर स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के केंद्र प्रमुखों, शिक्षकों, सहयोगी कर्मचारियों एवं अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी के सहयोग एवं समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया।

‘अभिव्यक्ति’ ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि हर बच्चा अपने भीतर एक अनूठी प्रतिभा समेटे हुए है, जिसे सही मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और अवसर मिलने पर वह आत्मविश्वास के साथ दुनिया के सामने प्रस्तुत कर सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |