Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: धूमधाम से निकली कलश यात्रा, सैकड़ो शामिल


संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के धौरहरा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ बुधवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ गाजियाबाद की बीच निकली कलश यात्रा में भक्ति का माहौल बना रहा हर तरफ वातावरण में जयकारों की गूंज सुनाई पड़ रही थी। मुख्य  यजमान इंद्र बहादुर सिंह के निज आवास के सुसज्जित पंडाल से निकली कलश यात्रा में भक्ति गीतों के बीच आगे आगे शोभायात्रा में शामिल लोग पुष्प वर्षा करते दिखाई दिए तो पीछे कलश लिए महिलाएं आगे बढ़ रही थी। लोग यज्ञ स्थल से गांव की गलियों में होते हुए शीतला माता मंदिर गांव की चारों तरफ परिक्रमा के बाद पुनः यज्ञशाला पंडाल पहुंची। कलश यात्रा को लेकर कथा वाचक विश्व विख्यात परम श्रद्धेय देवव्रत जी महाराज शंकराचार्य आश्रम प्रयागराज ने बताया कि संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धौरहरा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होना है जिसको लेकर मुख्य यजमान इंद्र बहादुर सिंह के निज आवास  से सुसज्जित और शोभा आकर्षित करने वाली कलश यात्रा निकाली गई। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में किसी भी धार्मिक आयोजन श्रीमद् भागवत हो श्री राम कथा हो या चंडी यज्ञ हो और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हो इन आयोजनों में पहले कलश यात्रा निकालने की परंपरा है। यह एक धार्मिक  अनुष्ठान का औपचारिक शुभारंभ माना जाता है। कलश यात्रा में समर बहादुर सिंह अनंत बहादुर सिंह संजय सिंह राहुल सिंह सुनील सिंह अतुल सिंह सनी सिंह शुभम सिंह राजवीर सिंह, विजय कुमार सिंह, रवि प्रताप सिंह, गोपाल सिंह आदि लोग शामिल हुए। इस यात्रा में 101 महिलाएं कलश लेकर शामिल हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |