Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: 101 कन्याओं को भोजन कराकर मां की हुई विदाई


संग्रामपुर/अमेठी। एकादशी पर्व पर मूर्ति विसर्जन को लेकर संग्रामपुर के कालिकन धाम में 101 कन्याओं को भोजन कराकर देवी मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। शारदीय नवरात्रि के नौ दिन मां की पूजन के बाद एकादशी पर्व पर संग्रामपुर के कालिकन धाम में हवन पूजन किया गया तत्पश्चात 101 कन्याओं को भोजन कर कर उपहार देकर उनका आशीर्वाद दिया गया उसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन मालती नदी के बुद्धू घाट पूरे वाला के पास किया गया। कालिकन धाम में स्थाई दुकानदार राजेश सिंह, अनुराग सिंह, रज्जन सिंह, विजय कुमार सिंह,संजय सिंह, दद्दन जायसवाल, शिवराम गुप्ता, नरेंद्र बहादुर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, विशाल सिंह, आदि द्वारा शारदीय नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा की प्रतिमा कालिकन धाम के सगरे पर नव दिवसीय पूजन के लिए स्थापित की गई। नवरात्र पूर्ण होने पर आज बुधवार एकादशी पर्व पर सभी आयोजकों ने हवन पूजन किया 101 कन्याओं को भोजन कराया उन्हें उपहार दिया उसके बाद नम आंखों से रंग गुलाल व गाजे-बाजे बजे के साथ देवी मां की प्रतिमा थाना संग्रामपुर क्षेत्र के पूरे भूवाला मालती नदी के बुद्धू घाट पर पूजा पाठ करके विसर्जित किया। विसर्जन यात्रा के दौरान माता रानी की जय दुर्गा माता की जय जय माताजी जी के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में बदल गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |