Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: तीन दिवसीय दिया जाएगा प्रशिक्षण


संग्रामपुर/अमेठी। बुधवार को अमेठी के नायब तहसीलदार अजय सिंह द्वारा आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जनगणना कर्मियों के प्रशिक्षण को लेकर जगह सुनिश्चित की साफ सफाई को लेकर उन्होंने खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर से बातचीत की प्रशिक्षण को लेकर उन्होंने सबसे पहले कृष किसान सेवा केंद्र संग्रामपुर पहुंचे यहां प्रशिक्षण कक्षा में साफ सफाई नहीं मिली। करोड़ों की भवन में पानी पीने की व्यवस्था नहीं मिली उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों के पेयजल के लिए बाहर से पानी की व्यवस्था करने के लिए बताया। इसके बाद उन्होंने बीआरसी संग्रामपुर सभागार का भी निरीक्षण किया यहां प्रशिक्षणार्थियों के लिए पेयजल व मूलभूत सुविधाएं पाई गई। उन्होंने बताया कि भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या जनगणना के लिए फील्ड ट्रेनर का ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण तीन दिवसीय जाएगा जो आगामी 30-31व 1 नवंबर तक होगा। प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल डेटा संग्रह, स्वगणना, और प्रश्नावली से जुड़ी बारीकियां की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा प्रशिक्षण का उद्देश्य दूसरे चरण की त्रुटि रहित और डिजिटल रूप से संपन्न हो। निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के केंद्र प्रभारी राम केदार, राजकुमार, पांडे जी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |