Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः पीलीभीत में 8 अक्टूबर को श्वोट बचाओ देश बचाओश् मार्च निकालेंगे सपा कार्यकर्ता


बीसलपुर। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की  विधानसभा स्तरीय बैठक रविवार को नगर के तारा बैंक्विट हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार और संचालन विधानसभा अध्यक्ष शैलेश शर्मा ने किया। बैठक में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर चलाए जा रहे श्वोट बचाओ सप्ताहश् के तहत आगामी 8 मार्च को पीलीभीत में  श्वोट बचाओ देश बचाओश् मार्च निकालने का निर्णय लिया गया। तय रणनीति के अनुसार, यह जुलूस नकटादाना चैराहे से शुरू होकर कलेक्ट्रेट परिसर तक जाएगा, जहां यह एक  प्रदर्शन में तब्दील हो जाएगा। कलेक्ट्रेट पहुंचकर सपा कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करेंगे और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे।बैठक के दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष डॉ. नूर अहमद अंसारी का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता डॉ. रत्नेश गंगवार, मीनाक्षी गंगवार, सत्यपाल कश्यप, भानु यादव, वलीउल्ला, आलोक शुक्ला, मुक्तदर हयात, दो दुष्यंत गंगवार, हरिओम सिंह चैहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |