Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मैनपुरीः विधान परिषद चुनाव को लेकर डीएम और एसपी ने की ब्रीफिंग, ड्यूटी में लगे अधिकारियों को दिए निर्देश


मैनपुरी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद खण्ड स्नातकध्शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने पुलिस लाइन मैनपुरी स्थित बहुउद्देशीय हॉल में निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा निर्वाचन संबंधी निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा।

अधिकारियों ने निर्वाचन के दौरान सतर्कता बनाए रखने, आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और निर्धारित दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने पर जोर दिया। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग का उद्देश्य निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |