मेरठ । मेरठ कैंट स्थित सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल (ब्टच्ै) में भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को हुआ।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनगणना से जुड़ी प्रक्रियाओं, प्रशासनिक दायित्वों और जमीनी तैयारियों के प्रति अधिकारियों व संबंधित कार्मिकों को प्रशिक्षित करना है, ताकि इस राष्ट्रीय कार्य को पारदर्शी, सुचारु और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त एवं अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी सौरभ गंगवार रहे। उद्घाटन सत्र में जनगणना कार्य से जुड़े कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। इनमें अपर नगर आयुक्त एवं नगर जनगणना अधिकारी पंकज कुमार सिंह (च्.ब्.ै.) तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) व जिला जनगणना अधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य (च्.ब्.ै.) प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि सौरभ गंगवार सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत किया। प्रबंधन ने इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य के प्रशिक्षण स्थल के रूप में विद्यालय के चयन पर आभार व्यक्त किया।
तीन दिवसीय कार्यशाला के दौरान द्वितीय चरण की रणनीतियों, तकनीकी व प्रशासनिक प्रक्रियाओं, अंतर-विभागीय समन्वय तथा डेटा संकलन के सटीक तौर-तरीकों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सौरभ गंगवार ने जनगणना प्रशिक्षण में अहम भूमिका निभाने वाले मास्टर ट्रेनर्सकृअरविंद गौरव, दानिश बेग, संदीप कुमार शर्मा, अमित कुमार सिंह, अंकित कुमार सहित 14 फील्ड ट्रेनर्स को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की सामाजिक संरचना, जनसांख्यिकी और भावी विकास योजनाओं की आधारशिला है, जिसमें ट्रेनर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू कपूर ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यावहारिक दक्षता प्रदान करेगा। यह आयोजन “हमारी जनगणना, हमारा विकास” के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।
