Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के लखनऊ में हुए प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में उमड़े व्यापारी! उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने व्यापारियों को दिया समस्या के समाधान का आश्वासन


लखनऊ। राजधानी लखनऊ में संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की अध्यक्षता में  गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान  में लगभग 38 जिलों के व्यापारियों के सैलाब के बीच उपमुख्यमंत्री    बृजेश पाठक एवं कौशल विकास राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल के पहुंचने पर उपस्थित व्यापारियों ने  मंत्री गणों का फूल मालाओं के साथ एवं पटका  पहनाकर जोरदार स्वागत किया।  संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने  संबोधित करते हुए  मंत्री महोदय के सामने व्यापारियों की समस्याओं को रखा और बताया कि जीएसटी विभाग एवं सचल दल व्यापारीयों का निरंतर उत्पीड़न कर रहा है जो बंद होना चाहिए तथा सचल को विभाग से समाप्त किया जाना चाहिए  तथा नए उद्योगों को विद्युत विभाग द्वारा परेशान किए जाने की प्रथा को समाप्त करने की मांग के साथ-साथ प्रदेश के व्यापारियों की व्यापारियों की प्रमुख मांगों  जिसमें व्यापारियों के स्टॉक का बीमा सरकारी स्तर पर करने, प्रदेश के व्यापारियों के लिए पेंशन योजना लागू करने, एवं व्यापारियों का जीवन दुर्घटना बीमा राशि 10 लाख को बढ़ाकर 20 लाख रुपए करने ,साथ ही व्यापारियों के लिए पेंशन योजना लागू करने तथा व्यापारियों को आयुष्मान योजना में जोड़ना तथा  कमर्शियल विद्युत दरो को घरेलू विद्युत दरो के बराबर  करने का गजट जारी करने व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस जारी करने जैसी प्रमुख मांगो को रखते हुए ज्ञापन सोपा उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश  सरकार में उपमुख्यमंत्री माननीय श्री  बृजेश पाठक ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार सदैव व्यापारियों के हितों  के लिए गंभीरता से काम कर रही है और हर समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाधान का आश्वासन दिया राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि व्यापारियों की हर बात को प्रदेश सरकार के उचित पटल पर रखकर समाधान कराया जाएगा कार्यक्रम में लगभग 38 जिलों शामली मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, रामपुर मुरादाबाद, संभल ,हापुड़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, हरदोई, लखनऊ ,कानपुर, लखीमपुर गाजीपुर रायबरेली उन्नाव, बाराबंकी, आदि जिलों के सैकड़ो व्यापारी  लखनऊ से संजय गुप्ता प्रदेश प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शामली से सुभाष चंद्र धीमान ,अमित गर्ग,आगरा से पंकज अग्रवाल व निधि अग्रवाल, मुजफ्फरनगर से प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गर्ग, जयवीर सिंह, गाजियाबाद से प्रदेश महामंत्री तिलक राज अरोड़ा,  ओम दत्त गुप्ता, प्रदेश वरिष्ठ संगठन मंत्री मंत्री एसपी वर्मा रामपुर से राजीव मांगलिक, मुरादाबाद से प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास जैन, संभल से प्रदेश अध्यक्ष महिला गंगा रस्तोगी, मथुरा से महेंद्र राजपूत, फिरोजाबाद से सुधीर अग्रवाल, हरदोई से कैलाश नारायण गुप्ता, लखनऊ से अजय अग्रवाल , रमेश गुप्ता कानपुर से श्याम कटिहार में धीरेंद्र सिंह, लखीमपुर से दिनेश अग्रवाल, गाजीपुर से वसीम राजा, भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |