Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध निर्माण की मुख्यमंत्री की घोषणा के उपरांत विधायक डॉ. नीरज बोरा ने जताया आभार


  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिया धन्यवाद


लखनऊ। फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनाए जाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा  स्वीकृति की घोषणा किए जाने पर लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे फैजुल्लागंज सहित आसपास के बाढ़ एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण और दूरगामी निर्णय बताया।

उल्लेखनीय है, कि पिछले कई दिनों से विधायक डॉ. नीरज बोरा द्वारा गोमती नदी में बढ़े जलस्तर के कारण फैजुल्लागंज के दाउदनगर की स्थिति को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से स्थाई समाधान हेतु लगातार संपर्क एवं अनुरोध किया जा रहा था। विगत 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें  पत्र भी प्रेषित किया गया था। आज मुख्यमंत्री द्वारा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध निर्माण की स्वीकृति की घोषणा किए जाने से क्षेत्रवासियों को अब हमेशा के लिए राहत मिल सकेगी।

डॉ. नीरज बोरा ने क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |