लखनऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ .एन.बी. सिंह के निर्देश पर सोमवार को सीएचसी काकोरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.के.डी.मिश्रा की निगरानी में चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा सैथा, गुलामी खेडा एवं सुखलाल खेडा क्षेत्र में सर्वे करते हुए आवश्यक दवायें वितरित की गईं इसके साथ ही मलिहाबाद के सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार के निर्देश पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. शालिनी वर्मा एवं पैरामेडिकल स्टाफ के सहयोग से कुल 131 मरीजों को दवा दी गई और क्लोरीन व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव व साफ-सफाई के बारे में बताया गया।
इसी के साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में डा0 आसमा, प्रभारी चिकित्साधिकारी, नग0प्रा0स्वा0केन्द्र फैजुल्लागंज, क्षेत्रीय आशा एवं ए0एन0एम0 की टीम के द्वारा फैजुल्लागंज क्षेत्र के यश नगर एवं नया दाऊदनगर में 45 घरों में स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया गया। क्षेत्र में आवश्यक दवायें क्लोरीन गोलियों एवं ओ0आर0एस0 पैकेट का वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान प्रदान की गयी। क्षेत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ कार्यालय एवं 108 रोगी वाहन की 24 घंटे तैनाती की गई है स मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा पीली कालोनी क्षेत्र में 25 जनसामान्य को चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया गया ।
