Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: दाउदनगर में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए चैथे दिन भी जुटी विधायक डॉ. नीरज बोरा की टीम, घर-घर पहुंचाया राशन व पानी


लखनऊ। गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण दाउदनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में बने बाढ़ जैसे हालात के बीच क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा की टीम लगातार चैथे दिन भी राहत कार्य में जुटी रही। टीम के सदस्यों ने बाढ़ प्रभावित लोगों तक राशन सामग्री एवं पानी की बोतलें पहुंचाकर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।

राहत कार्य के दौरान टीम के सदस्यों ने जलभराव वाले रास्तों से गुजर रही महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की मदद की। वहीं कई स्थानों पर फंसे पालतू जानवरों को भी सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का कार्य किया गया।

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से दाउदनगर क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों में ही रहने को मजबूर हैं। ऐसे में विधायक डॉ. नीरज बोरा के निर्देश पर राहत सामग्री पहुंचाने के लिए टीमों का गठन कर उन्हें अलग-अलग प्रभावित क्षेत्रों में रवाना किया गया।

विधायक की टीमों ने लोहरा मऊ, गणेशपुर, कैलाश विहार, बदनाम होटल क्षेत्र, आका विहार और मुर्दहिया सहित विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को राशन खाद्य सामग्री एवं पानी की बोतलें वितरित कीं।

राहत कार्य में सतीश वर्मा, लवकेश सिंह, बबलू चैधरी, आशुतोष सिंह, राजीव सिंह, शिवम श्रीवास्तव, शैलेंद्र स्वर्णकार, सत्यम तिवारी, आयुष यादव, सनी दीक्षित, शैलेंद्र मौर्य, विवेक राजपूत, शिवम गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |