Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः मांगें पूरी न हुईं तो ठप हो सकती हैं एचआईवी-एड्स सेवाएं! एड्स नियंत्रण कर्मचारियों ने शासन को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी


बीसलपुर। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों को लेकर शासन के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से मांगों के निस्तारण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होने से उनमें आक्रोश है।संघ के पदाधिकारियों के अनुसार वर्ष 2023 से अब तक मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं। इसके अलावा 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी मांगों के समर्थन में पत्र भेजे गए हैं। 20 सितंबर 2026 को लखनऊ के 1090 चैराहे पर प्रदर्शन के बाद वार्ता का आश्वासन दिए जाने की बात भी संघ ने कही है।

कर्मचारियों का आरोप है कि 21 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री के जनता दरबार में उनकी समस्याओं पर वार्ता किए बिना मांग पत्र को आगे बढ़ा दिया गया। इससे कर्मचारियों में निराशा और रोष बढ़ गया है।

संघ ने ऐलान किया है कि यदि 10 अक्टूबर 2026 तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि आंदोलन के दौरान एचआईवीध्एड्स से संबंधित स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित या ठप हो सकती हैं। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में मरीजों को होने वाली असुविधा की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |