Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः किसान दिवस में डीएम ने सुनीं किसानों की समस्याएं


अमेठी। किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान और कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी शशांक चैधरी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।किसान दिवस के दौरान गोवंश संरक्षण, खाद की उपलब्धता, टिकरिया माइनर की सिल्ट सफाई, गांवों में मृत पशुओं के उठान तथा जलभराव के कारण क्षतिग्रस्त हुई फसलों की प्रतिपूर्ति जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। किसानों ने कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी अन्य समस्याओं की ओर भी अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया। जिलाधिकारी शशांक चैधरी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का निर्धारित समयसीमा में प्रभावी समाधान किया जाए। डीएम ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें, ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ मिल सके और कृषि कार्यों में आने वाली परेशानियों को दूर किया जा सके। किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनपद के प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |