Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः डीएम ने देवली गांव पहुंचकर जानी ग्रामीणों की समस्याएं


प्रतापगढ़। जिले में बुधवार को जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय शिकायतकर्ता की शिकायत के क्रम में ग्राम देवली (फूलपुर) पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित प्रकरण की जांच की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर गांव में स्वास्थ्य एवं आवागमन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से बच्चों के टीकाकरण की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों द्वारा बच्चों का टीकाकरण न होने की जानकारी दिए जाने पर उन्होंने संबंधित खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि गांव में बच्चों का टीकाकरण अभियान चलाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

जिलाधिकारी ने गांव में सड़क की स्थिति का भी निरीक्षण किया। सड़क के जर्जर होने पर उन्होंने लीलापुर से सण्डवा चंद्रिका तक सड़क की मरम्मत कराने के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |