Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः मेले की जमीन की पैरवी करने पर दी गई धमकी, पुलिस से शिकायत


प्रतापगढ़/बाबागंज। मेले की जमीन की न्यायालय में पैरवी करने पर ग्रामीणों को जान से मारने और हाँथ पैर तोड़ डालने की धमकी दी गई है। जिसके मामलें में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। 

महेशगंज थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर गांव में स्थित गाटा संख्या 316 ख पर सदियों से ऐतिहासिक मेला लगता रहा है। उसी भूमि को लेकर कई पक्षों में विभिन्न न्यायालयों में वाद विचाराधीन है। उक्त भूमि के मामलें में बहोरिकपुर गांव के रहने वाले कुछ ग्रामीण भी न्यायालय में जमीन को लेकर पैरवी कर रहें हैं। पैरवीकर्ता ग्रामीणों का आरोप है कि  उनको कोर्ट में पैरवी करने पर  कुछ व्यक्तियों द्वारा जान से मारने, फर्जी मुकदमें में फंसाने और हांथ पैर तोड़ने की धमकी दी जा रही है जबकि आरोपियों का विचाराधीन मुकदमों से कोई वास्ता सरोकार नही है। बहोरिकपुर गांव के श्याम बहादुर सिंह, सुबनेश सिंह, पंकज यादव और पिंटू सिंह ने महेशगंज थाने में सामूहिक रूप से धमकी देने वालों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पीड़ितों का कहना है कि साक्ष्य के रूप में उनके पास धमकी देने की रिकार्डिंग मौजूद है। इस संबंध में एसओ महेशगंज राहुल कुमार का कहना है कि विभागीय कार्य से बाहर हूँ। तहरीर दी गई होगी तो मामलें की जांच करके आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |