Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः आईआईएम रोड,यादव चैराहा के पास रात भर दौड़ते हैं मिट्टी लदे डंपर, पुलिस अनजान


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब (बीकेटी) तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आईआईएम रोड, रैथा, यादव चैराहा के पास रात अवैध तरीके से मिट्टी लदे डंपर मनको को ताक पर रखकर सड़क पर दौड़ते रहते हैं। वही डंपर से उड़ने वाली धूल सड़क पर चल रहे राहगीरों की आंख में पड़ती है। जिससे कि हादसा व एक्सीडेंट होने का खतरा बना रहता है, बीकेटी,सैरपुर, इटौंजा, महिगवां क्षेत्र में मिट्टी खनन इंस्पेक्टर व स्थानीय पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही है और लगातार राजस्व विभाग को तगड़ा चूना लगाया जा रहा है। वही इस ओर बीकेटी तहसील की राजस्व टीम ध्यान ना देने के कारण खनन ठेकेदार लगातार धड़ल्ले से रात के अंधेरे में मिट्टी खनन कर रहे हैं और राजस्व विभाग को चूना लगा रहे हैं। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों अन्य ग्रामीणों ने कार्यवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |