लखनऊः महिला की गला दबाकर हत्या, मारकर फेंका था शव, दुबई भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
October 29, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के दुबग्गा थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर अंडरपास के पास मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पांच लाख रुपए वापस मांगने और शादी का दबाव बनाए जाने से बचने के लिए हत्या की साजिश रची गई थी, वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार समेत सामान बरामद किया। वही लखनऊ में सैदपुर अंडरपास के पास मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने बताया कि पांच लाख रुपए वापस मांगने और शादी का दबाव बनाए जाने से बचने के लिए हत्या की साजिश रची गई थी। वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार समेत सामान बरामद किया गया है। वही मामला दुबग्गा थाना क्षेत्र का है, पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर महिला की हत्या की थी। महिला की पहले दो शादियां हो चुकी थी। उसके एक बच्चा भी था। वह अपने परिवार से अलग एक किराये के कमरे में बच्चे के साथ रहती थी।
