लखनऊः शाहापुर में देशी शराब में मिलावट का आरोप, इंजेक्शन से शराब निकालने का वीडियो हुआ वायरल
October 29, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन महिगवां थाना क्षेत्र के शाहापुर चैराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। वही वायरल वीडियो में कथित तौर पर इंजेक्शन के जरिए शराब निकालने और शराब में मिलावट किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। वही मामले को लेकर आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि आबकारी अधिकारी वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच कराते हैं या नहीं। वही आबकारी विभाग से मांग है कि वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई सामने लाई जाए और आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायें। लखनऊ जिले के बीकेटी, इटौंजा, महिगवां, सैरपुर, माल, मलिहाबाद थाना क्षेत्रों में धड़ल्ले से असमय दारू बिकने का काम लगातार जारी है, जहां दुकानदार व संबंधित अधिकारियों की सांठगांठ सूत्रों द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि संबंधित अधिकारी व शराब दुकानदार सेल्समेन की सांठगांठ से लगातार सुबह 5रू00 से 10रू00 तक शराब धड़ल्लेसे बेची जा रही है। माल रोड पर, महोना , बाहरगांव, मानपुर, करौंदी, उसरना अन्य जगहों पर समय से पहले बेचना काम जारी है।
