Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुसाफिरखाना: कन्या भोज का हुआ आयोजन


मुसाफिरखाना/अमेठी। क्षेत्र के दादरा स्थित प्रसिद्ध देवी हिंगलाज धाम में रविवार को विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया। मुसाफिरखाना में इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक रहे उन्नाव निवासी संजय सिंह की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कन्याओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संजय सिंह और उनकी पत्नी ने विधि-विधान से कन्यापूजन कर किया। इसके बाद कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोज कराया गया। मंदिर परिसर में देवी मां के भजनों का कार्यक्रम भी चलता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कन्या भोज में कन्याओं के साथ ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण किया। आपको बता दे कि लगातार 21 वर्षों से नवरात्रि में संजय सिंह दंपती की ओर से प्रतिवर्ष हिंगलाज धाम में यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में उमाकांत सिंह, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, विजय प्रताप मिंटू, प्रशांत, लालजी मिश्रा, सुनील श्रीवास्तव और निशांत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |