Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुरः एमएलसी चुनाव! अजीत प्रताप सिंह ने तेज किया जनसंपर्क


सिंहपुर/अमेठी। स्नातक एमएलसी चुनाव 2026 को लेकर गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी अजीत प्रताप सिंह ने अमेठी जनपद में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने जिले के विभिन्न ब्लॉकों में पहुंचकर शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं से संपर्क किया तथा चुनाव में समर्थन की अपील की। अजीत प्रताप सिंह ने सिंहपुर क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान वित्तविहीन विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को सुना और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से उठाया जाना जरूरी है। जनसंपर्क अभियान के दौरान अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षकों के हक और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। इसके लिए शिक्षक समुदाय को एकजुट होकर आगे आने की जरूरत है। उन्होंने शिक्षकों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और अपनी समस्याओं को संगठित तरीके से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाना उनकी प्रमुख प्रतिबद्धताओं में शामिल है। अभियान के दौरान उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों से संवाद कर उनका समर्थन मांगा। गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक सीट के लिए 23 अक्टूबर को मतदान प्रस्तावित होने के मद्देनजर प्रत्याशी की ओर से क्षेत्र में जनसंपर्क गतिविधियां तेज की जा रही हैं। चुनाव को लेकर मतदाताओं से संवाद और समर्थन जुटाने का सिलसिला जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |