Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अर्चना पूरन सिंह ने खरीदा नया बंगला, दिखाई खूबसूरत नजारे से घिरे घर की झलक


अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने एक और नया बंगला ले लिया है। अर्चना पूरन सिंह ने अपने नए बंगले का होम टूर भी कराया है। अर्चना और उनके परिवार ने मड आइलैंड में नया बंगला खरीदा है, जो चारों तरफ से हरियाली से घिरा है। खास बात तो ये है कि उनका ये नया बंगला उनके घर से कुछ ही कदम की दूरी पर है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपने नए बंगले का होम टूर वीडियो साझा किया है। इस दौरान अर्चना के साथ उनके पति परमीत सेठी, बेटे आर्यमन और आयुष्मान और उनकी गर्लफ्रेंड योगिता बिहानी और समीक्षा शेट्टी भी मौजूद रहीं और सभी ने दायां पैर रखते हुए अपने नए बंगले में कदम रखे।

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने अपने नए यूट्यूब व्लॉग में मड आइलैंड में खरीदी नई प्रॉपर्टी के हर कोने की झलक दिखाई है। खास बात तो ये है कि ये प्रॉपर्टी हर तरफ से हरियाली और प्राकृतिक नजारों से घिरी है। घर में एंट्री लेते ही योगिता मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि आमतौर पर परिवार अपने लिए बेडरूम डिसाइड करते हैं, लेकिन व्लॉगर्स का परिवार घर सेट करने के मामले में बहुत ही अलग तरीके से सोचता है। उनकी पहली चिंता ये रहती है कि कैमरा कहां लगाए जाएं। ये सुनते ही सभी हंसने लगते हैं।

व्लॉग में परमीत सेठी बताते हैं कि कैसे इस नए घर में परिवार की तीनों वर्किंग महिलाएं यानी अर्चना पूरन सिंह, योगिता और समीक्षा साथ काम कर सकती हैं। जहां योगिता यहां अपने वीडियो शूट कर सकती हैं तो वहीं समीक्षा यहां अपनी योगा क्लास ले सकती हैं। इसी बीच अर्चना कहती हैं कि घर का एक कमरा तीनों महिलाओं के लिए एक वॉक इन क्लॉजेट में बदला जा सकता है। बंगले में तीन बेडरूम हैं और हर बैडरूम के साथ बाथरूम भी अटैच्ड हैं । खास बात तो ये है कि इस घर में खिड़कियों से भरपूर रोशनी आती है। बाहर एक गजेबो और गार्डन भी है और दो बालकनी भी हैं।

अर्चना पूरन सिंह के इस नए बंगले की छत से भी खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। हर तरफ हरियाली और खूबसूरत नजारे इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। परमीत यहां के नजारे से प्रभावित होकर कहते हैं कि ये जगह गोवा से कम नहीं है। बता दें, इससे पहले अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के बेटे आर्यमान सेठी ने एक अन्य घर की झलक दिखाई थी, जिसके कई हिस्से अब लगभग तैयार हो गए हैं। इस घर को देखकर साफ पता चलता है कि इसके इंटीरियर और डिटेलिंग पर खास दिया गया है। परिवार के पास पहले से ही कई प्रॉपर्टी हैं और अब इसमें एक और नाम जुड़ गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |