Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

श्रीलंका ने पाकिस्तान ट्राई सीरीज के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान


श्रीलंका ने पाकिस्तान में होने वाली आगामी वनडे ट्राई सीरीज के लिए अपने पूर्व कप्तान चरित असलंका को टीम से बाहर कर दिया है। इस वनडे ट्राई सीरीज में पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा इंग्लैंड की टीम भी शामिल है। 88 वनडे मैचों में 40.55 की औसत से रन बनाने वाले असलंका का प्रदर्शन इंग्लैंड दौरे पर काफी खराब रहा था। वह तीन मैचों में सिर्फ 1, 11 और 7 रन बना पाए। इस खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। हाल ही में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान किया था।]श्रीलंका की टीम में बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो और ऑलराउंडर सहन अराच्चिगे की वापसी हुई है। इन दोनों खिलाड़ियों को चरित असलंका और वनिंदु हसरंगा की जगह टीम में शामिल किया गया है। हसरंगा को इंग्लैंड दौरे के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी, इस वजह से वह इस दौरे से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा, बाकी पूरी टीम में वही खिलाड़ी मौजूद हैं जो हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। उस वनडे सीरीज में श्रीलंका को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

असलंका को त्रिकोणीय सीरीज से पहले पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज से भी बाहर रखा गया है। दिलचस्प बात यह है कि असलंका इंग्लैंड दौरे पर टीम के उप-कप्तान थे। उस दौरान नियमित कप्तान कुसल मेंडिस के पैर में चोटलगने के कारण, असलंका ने टी20 मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी। लेकिन अब वह इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। वहीं घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर फर्नांडो की टीम में वापसी हुई है। उन्होंने अपने देश के मेजर क्लब्स लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 7 पारियों में 63.85 की औसत से कुल 447 रन बनाए थे।

पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच ये ट्राई सीरीज 18 अक्टूबर से शुरू होगा। सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। रावलपिंडी में सभी टीमों के बीच पहले दौर के मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद दूसरे दौर के मैचों के लिए टीमें लाहौर जाएंगी। इसके बाद 31 अक्टूबर को इस सीरीज का फाइनल मैच खेला जाएगा।
ODI ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड

कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कामिल मिशारा, पवन रथनायके, सहान अराचिगे, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, दासुन शनाका, डुनिथ वेलालागे, महेश तीक्षाना, सचिन्दु कोलंबेज, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |