Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तेज प्रताप यादव को सताई मां राबड़ी देवी की याद


रियेलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में अलग-अलग क्षेत्र के कई चर्चित चेहरों ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है और अब खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस शो की शुरुआत ही काफी धमाकेदार रही। पहले ही दिन शहजाद पूनावाला से सिवेत तोमर भिड़ गए। बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई और सिवेत ने शहजाद पूनावाला के कपड़े तक फाड़ दिए। इस हरकत के बाद सिवेत शो से बाहर हो गए। शो को शुरू हुए अब कुछ दिन गुजर चुके हैं और इस बार शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स के बीच के इक्वेशन भी बदलते नजर आ रहे हैं। तेज प्रताप यादव और स्वरा भास्कर ने भी इस रियेलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है और हालिया एपिसोड में दोनों ही अपने-अपने परिवार को याद करके भावुक हो गए।

'राइज एंड फॉल 2' का माहौल तब भावुक हो गया जब तेज प्रताप यादव ने बताया कि उन्हें अपने घर की याद आ रही है और खासतौर पर मां राबड़ी देवी को वह काफी मिस कर रहे हैं। यही नहीं, उन्होंने ये तक कह दिया कि 'मैं घर जाना चाहता हूं'। तेज प्रताप की बात सुनकर शो के अन्य सदस्य भी भावुक हो गए। खासतौर पर स्वरा भास्कर, जिन्हें अपनी बेटी राबिया की याद सताने लगी। पहले तो स्वरा तेजू भैया को समझाती दिखीं, लेकिन कुछ देर बाद खुद बेटी को याद करके इमोशनल हो गईं और रोने लगीं।

स्वरा भास्कर हालिया एपिसोड में अपनी बेटी राबिया को याद करके भावुक हो गईं और मेकर्स से अपनी बेटी की तस्वीर दिखाए जाने की जिद करने लगीं। वह रोते हुए कहती हैं कि उन्हें अपनी बेटी की बहुत याद आ रही है। इस पर तेज प्रताप उन्हें संभालने की कोशिश करते हैं। स्वरा ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- 'वर्किंग मॉम का दिमाग तो काम पर होता है, लेकिन दिल हमेशा घर में रहता है।' इसी के साथ उन्होंने अपनी बेटी को गले लगाने की बेसब्री भी जाहिर की। स्वरा का ये हाल देखकर पता चलता है कि उनके लिए बेटी के बिना रहना, इमोशनली काफी चुनौतीपूर्ण हो रहा है। वहीं तेज प्रताप यादव भी अपनी मां को याद करके भावुक हो रहे हैं।

हाल ही में शो का एक और वीडियो चर्चा में रहा, जिसमें शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। शो की शुरुआत में जहां दोनों के बीच तनातनी देखने को मिली थी और लगातार दोनों एक-दूसरे की बातों का विरोध करते नजर आए, वहीं दिन बीतने के साथ दोनों के बीच के रिश्ते भी सुधर रहे हैं। हाल ही में शहजाद पूनावाला, स्वरा के फिटनेस कोच बने भी दिखे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |