थलपति विजय के बेटे जेसन संजय की लव लाइफ, डेढ़ साल चला रिश्ता
October 05, 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने एंटरटेनमेंटी की दुनिया में एंट्री ले ली है. उन्होंने फिल्म 'सिग्मा' को डायरेक्ट किया है. फिल्म थिएटर में लगी है. जेसन ने जोरों शोरों से फिल्म को प्रमोट किया. हाल ही में उन्होंने पहली बार अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की. जेसन ने बताया कि उनका ब्रेकअप कैसे हुआ था.
वीजे सिद्धू संग बातचीत में उन्होंने कहा, 'मेरा सिर्फ एक प्यार रहा है. ये बहुत पहले था, जब हम कॉलेज में थे. हम दोनों का रिलेशनशिप डेढ़ साल चला. हमारा म्युच्युअल ब्रेकअप था. हमने एक दूसरे से बातचीत की और फिर ब्रेकअप कर लिया.'
जेसन ने फिल्ममेकिंग में पढ़ाई की है. उन्होंने विदेश में पढ़ाई की है. उन्होंने बताया कि वो जब विदेश में थे तब ब्रेकअप हुआ. दूरी की वजह से इस ब्रेकअप में क्लियरिटी ला दी और अकेलापन भी एक्सपीरियंस किया. उन्होंने बताया कि ब्रेकअप के दौरान वो लगातार फेवरेट गाने सुनते थे. उन्हें युवान शंकर राजा के गाने पसंद हैं.
आगे उन्होंने बताया कि वो जानबूझ कर सोशल मीडिया से दूर है. उन्होंने कहा, 'मेरा इंस्टाग्राम पर स्टोरीज पोस्ट करने का कोई प्लान नहीं है. अगर हम ब्रेकअप के बाद स्टोरीज पोस्ट करते हैं और फिर से कनेक्ट करते हैं, तो हम इससे बाहर नहीं निकल पाते. तो हमने दूरी बनाए रखी. मैं वो चीजें नहीं करता हूं जो मैं नहीं करना चाहता हूं. मैं ठीक हूं और हम दोनों ने मूवऑन कर लिया है. इसके बाद फिर मैं सिग्मा में जुट गया.'
फिल्म सिग्मा की बात करें तो ये एक एक्शन एडवेंचर कॉमेड ड्रामा है. फिल्म में संदीप किशन,फारिया अब्दुल्ला, राजू सुंदरम, सम्पत राज, शिव पंडित, अनबु थसन और योग जापी जैसे स्टार्स नजर आए.
फिल्म पहले 31 जुलाई को रिलीज हो रही थी. लेकिन फिर फिल्म को पोस्टपोन किया गया. दरअसल, 31 जुलाई को थलपति विजय की लास्ट फिल्म 'जन नायकन' रिलीज हुई थी. पॉलिटिक्स में आने के बाद विजय ने फिल्मों से रिटायरमेंट ले ली है. तो जन नायकन उनकी आखिरी फिल्म थी. इस फिल्म के साथ क्लैश से बचने के लिए 'सिग्मा' को पोस्टपोन किया गया. अब सिग्मा 2 अक्टूबर को रिलीज हुई.
