Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

'मिर्जापुर: द मूवी' के बाद अली फजल ने अजय देवगन की फिल्म को किया प्रमोट


4 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चार हफ्ते हो चुके हैं. इस एक्शन-क्राइम ड्रामा फिल्म ने दुनिया भर में 330 करोड़ रुपये से ज्यादा की बंपर कमाई की है और दर्शकों का दिल जीत लिया.

फिल्म की इस कामयाबी के मौके पर एक्टर अली फजल ने सोशल मीडिया पर फैन्स का शुक्रिया अदा किया और अजय देवगन की नई रिलीज 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' देखने की अपील की.

अली फजल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वो सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आज मेरी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीना पूरा हो गया. लगता है, हमने कुछ तो सही किया है… ऐसा मैं मानना पसंद करूंगा.'

एक्टर ने आगे लिखा, 'एक बार फिर आप सभी के प्यार के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया. अब जाइए, 'दृश्यम 3' देखिए और दूसरी फिल्में भी देखिए. आप सभी एक शानदार दर्शक रहे हैं. सिनेमाघरों को जिंदा रखिए.'

बता दें, 'मिर्जापुर: द मूवी' पॉपुलर सीरीज की कहानी को आगे बढ़ाती है और इसमें पंकज त्रिपाठी कालीन भैया के रोल में, दिव्येंदु मुन्ना भैया और अली फजल गुड्डू पंडित के रोल में नजर आए. फिल्म में रसिका दुग्गल, मोहित मलिक और रवि किशन जैसे कलाकार भी दिखे.

'दृश्यम 3' की बात करें तो, ये फ़िल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और लोगों का दिल जीत रही है. रिलीज के तीन दिनों के अंदर ही, फिल्म ने भारत में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म जमकर कमाई कर ही है.

बता दें, फिल्म में अजय देवगन विजय सलगांवकर के रोल में लौटे हैं, जबकि तब्बू मीरा देशमुख के अपने रोल में नज़र आ रही हैं. जयदीप अहलावत एक नए पुलिस अफ़सर के तौर पर कास्ट में शामिल हुए हैं. कास्ट में श्रिया सरन, प्रकाश राज, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत भी शामिल हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |