संग्रामपुर/अमेठी। शनिवार की रात लगभग 7 बजे अमेठी दिशा से आ रही चार पहिया वाहन अनुमानित पहचान यूपी 72 सी 7014 ईंट भट्ठे पर काम करने आया छत्तीसगढ़ का प्रवासी मजदूर शिवकुमार उम्र 42 को जोरदार टक्कर मार फरार हो गयी सड़क पर तड़पता देख राहगीरों ने एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।ईंट भट्ठे के मालिक त्रिभुवन यादव ने बताया कि हमारे यादव मार्का ईंट भट्ठे पर काम करने आया प्रवासी मजदूर शिवकुमार सांयकाल अमेठी -कालिकन मार्ग कुटीवा चैराहे से होते हुए भट्ठे पर आ रहा था कि अमेठी दिशा से एक कार जिसका सम्भावित नं यूपी 72 सी 7014 आ रही थी जिसने मजदूर शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
