Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुर: खेत बचाओ एवं संकल्प अभियान के तहत कृषक गोष्ठी, किसानों को बांटी गईं मिनी किट! रबी सीजन की फसलों के बीजों पर अनुदान की दी जानकारी, कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को किया जागरूक


बीसलपुर ।  किसानों को कृषि संबंधी योजनाओं की जानकारी देने और रबी सीजन की तैयारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से खेत बचाओ अभियान एवं संकल्प अभियान के तहत राजकीय कृषि बीज भंडार बीसलपुर में एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों को रबी सीजन में बोई जाने वाली विभिन्न फसलों, बीजों के वितरण और सरकारी अनुदान से संबंधित जानकारी दी गई।

गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख अशोक कुमार शर्मा तथा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शरद पाल सिंह ने किसानों को रबी सीजन की मिनी किट वितरित कीं। इस दौरान सुबरन सिंह भी मौजूद रहे। किसानों को वितरित की गईं मिनी किट में लाही और सरसों आदि फसलों के बीज शामिल थे। इस पहल का उद्देश्य किसानों को रबी सीजन की बुवाई के लिए आवश्यक बीज उपलब्ध कराने के साथ कृषि संबंधी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर अनिल वर्मा ने किसानों को रबी सीजन में बोई जाने वाली फसलों के बीजों पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की योजनाओं के माध्यम से किसान निर्धारित नियमों के अनुसार बीजों पर मिलने वाले अनुदान का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने किसानों को योजनाओं की जानकारी रखने और कृषि विभाग से संपर्क कर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने के प्रति जागरूक किया।कृषक गोष्ठी में किसानों को रबी सीजन की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी गई। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं से जोड़ने और खेती-किसानी से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर एटीएम सुनील कुमार, एटीएम अरुण कुमार, संजीव कुमार सहित कृषि विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |