Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत छात्राओं को किया जागरूक, साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके


बल्दीराय/सुलतानपुर। मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत थाना बल्दीराय की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को रसूलपुर स्थित रामरथि मेमोरियल चिल्ड्रेन स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, नारी सम्मान और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के तहत उपनिरीक्षक नवीन सिंह, कांस्टेबल अंकित साहू, महिला कांस्टेबल जया सेन एवं महिला कांस्टेबल सविता यादव ने छात्राओं को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने, अनजान कॉल और लिंक से सतर्क रहने तथा अपनी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने की सलाह दी।

पुलिस टीम ने छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में घबराने के बजाय तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उनकी सुरक्षा से संबंधित सुझाव दिए गए और जागरूकता कार्यक्रम के बाद छात्राओं से फीडबैक भी लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सहायता के लिए संचालित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा एम्बुलेंस सेवा 108 और स्वास्थ्य सेवा 102 शामिल हैं।

पुलिस टीम ने छात्राओं को इन हेल्पलाइन नंबरों को याद रखने और जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |