प्रतापगढ़। श्री रामलीला समिति प्रतापगढ़ द्वारा आयोजित विजयदशमी पर्व पर रामलीला में प्रभु श्री राम जी ने मैदान में अहंकारी रावण का वध कर दिया। 50 फीट विशाल रावण का पुतला बनाया गया था। शाम 4रू00 गोपाल मंदिर से राम दल निकला और रावण की सेना शिप्टैन रोड से रामलीला मैदान पहुंची। वहां पर प्रभु श्री राम और अहंकारी रावण के बीच भयंकर युद्ध हुआ। प्रभु श्री राम ने रावण का वध कर दिया। उपस्थित राम भक्तों ने जय श्री राम के नारे लगाए। बाण लगते ही रावण का पुतला धूं-धूं कर जल उठा। आज विजयदशमी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह थी।अतिथिगणों में भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, विभाग प्रचारक ओमप्रकाश, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, जिलाधिकारी अभिषेक पांडे, सीडीओ राम मोहन मीणा, एडीएम प्रेमचंद मौर्या, पूर्व विधायक धीरज ओझा, नगर पालिका प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह, ईओ नगर पालिका राकेश कुमार आदि रहे।
सभी अतिथियों का श्री रामलीला समिति के पदाधिकारीयों ने मां बेल्हा देवी की प्रतिमा व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मेला प्रभारी गंगू शर्मा को मुख्य अतिथि राजकुमारी रत्ना सिंह ने अंग वस्त्र व मां बेल्हा देवी का चित्र देकर सम्मानित किया। रावण का वध करने के पश्चात सभी अतिथियों व रामलीला समिति के पदाधिकारीयों ने प्रभु श्री राम, माता सीता, भ्राता लक्ष्मण, हनुमान जी महाराज की आरती उतारी। प्रभु श्री राम लंका पर विजय पाकर विजय रथ रामलीला मैदान से लक्ष्मी नारायण मंदिर जेल रोड पर विधिवत आरती पूजन हुआ। वहां से विजयरथ भरत चैक होते हुए चिलबिला हनुमान मंदिर पहुंचा। जहां पर हनुमान मंदिर समिति के महासचिव रोशनलाल उमरवैश्य ने आरती पूजन किए। वहां से वापस विजय रथ चिलबिला में जगह-जगह राम भक्तों ने आरती उतार कर झूमते नाचते रहे। विजय रथ गोपाल मंदिर पहुंचा जहां पर आज विजयदशमी के कार्यक्रम का समापन किया गया।
श्री रामलीला समिति के संरक्षक समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, अध्यक्ष संजय खंडेलवाल, संयोजक दिनेश सिंह दिन्नू, मंत्री विपिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता आदि पदाधिकारीयों ने बहुत ही मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इतनी बड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन, अधिकारीगण व कर्मचारीगण बहुत ही सहयोग देकर विजयदशमी का पर्व सकुशल संपन्न कराया। श्री रामलीला समिति जिला प्रशासन का, पुलिस प्रशासन का, मीडिया परिवार का, सभी श्री राम भक्तों का बहुत-बहुत आभारी है।
संयोजक दिनेश सिंह दिन्नू ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रभु की कृपा से इतना बड़ा आयोजन सफल हुआ। एक बार फिर विजयदशमी का पर्व ऐतिहासिक रहा। आज असत्य पर सत्य की विजय हुई। अहंकारी रावण का वध कर प्रभु ने लंका पर विजय प्राप्त की।
विजयदशमी पर रामलीला मैदान में विशाल मेले का भी आयोजन किया गया था। पचासों हजार से अधिक राम भक्तों ने देर रात तक मेले का आनंद लिया। झूले, जलेबियों, खिलौनों आदि की दुकानों पर मातृ शक्तियों व बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस अवसर पर जय नारायण अग्रवाल, विवेक उपाध्याय, रवि अग्रवाल, मनीष गुप्ता, प्रदीप केसरवानी, मनीष केसरवानी, संजय जैन, दीपेश एडवोकेट, धर्मेंद्र चैरसिया, परमानंद मिश्रा, निहाल सिंह, अनुराग सिंह, रोहित कुमार, रोहित राज, विवेक यादव, ज्ञानेंद्र मिश्रा, राजू शर्मा, संतोष कुमार, प्रहलाद खंडेलवाल, अभिषेक गौतम, छेदीलाल, देवानंद, वेंकटेश अग्रवाल, गंगू शर्मा, पंकज शुक्ला, शिवम खंडेलवाल, अवनीश, रोहित, तेजस गुप्ता, बंटी नेता, अमन गुप्ता, विष्णु सोनी, नंदू, अभिषेक कश्यप, मारूत सोनी, सारसद सिंह, राहुल सोनी आदि हजारों की संख्या में राम भक्त व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
