Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः 23 अक्टूबर के मतदान को लेकर डीएम ने परखी पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल की व्यवस्थाएं


प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने जीआईसी स्थित पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि पोलिंग पार्टियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान प्रक्रिया को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाए। पोलिंग पार्टियों को निर्धारित मतदान केंद्रों तक सुरक्षित एवं समयबद्ध ढंग से पहुंचाने तथा निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रवानगी स्थल पर व्यवस्था, अनुशासन एवं समन्वय बनाए रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखें। निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी टीम भावना से कार्य करें। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेमचंद मौर्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |