प्रतापगढ़। जिले में जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय के निर्देश तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना एवं अपर जिलाधिकारी (वि.ध्रा.) प्रेमचंद मौर्य के कुशल संयोजन में विधान परिषद लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष, सुरक्षित एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मतदान समाप्ति के बाद शील्ड मतपेटिकाओं एवं महत्वपूर्ण निर्वाचन अभिलेखों की प्राप्ति, जांच, पैकिंग एवं सुरक्षित रख-रखाव की प्रक्रिया के संबंध में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला में सभी तहसीलों के जोनल मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्हें बताया गया कि मतदान रवानगी के दिन मतदान कार्मिकों को मतपेटिका एवं आवश्यक निर्वाचन प्रपत्र उपलब्ध कराने तथा मतदान समाप्ति के बाद पोलिंग पार्टियों से शील्ड मतपेटिका एवं सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्राप्त करने में विशेष सावधानी बरती जाए। सुपर मास्टर ट्रेनर डॉ. विंध्याचल सिंह, डॉ. मोहम्मद अनीस, धर्मेंद्र कुमार ओझा एवं प्राचार्य अफीम कोठी संतोष गुप्ता ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान शील्ड मतपेटिका के साथ प्राप्त किए जाने वाले विभिन्न निर्वाचन प्रपत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों-कर्मचारियों को 09 सांविधिक एवं 10 असांविधिक लिफाफों सहित अन्य आवश्यक लिफाफे पोलिंग पार्टियों से प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि मतदान समाप्ति के बाद प्राप्त होने वाली समस्त निर्वाचन सामग्री को आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सीरियलवार व्यवस्थित कर निर्धारित तरीके से पैक किया जाएगा तथा इसके बाद उसे नामित नोडल अधिकारियों को सुरक्षित रूप से उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा लापरवाही न हो, इसके लिए सभी कार्मिकों को पूरी प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेटध्एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराएं। इस अवसर पर रणवीर, जयप्रकाश क्वालिटी कोऑर्डिनेटर आदि उपस्थित रहे।
