Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मेरठ: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि मंदिर में हुआ हवन-यज्ञ, 30 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा! पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने पूर्णाहुति देकर किया महर्षि वाल्मीकि को नमन, समाज के गणमान्य लोग रहे मौजूद


मेरठ/मवाना। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को मवाना के मिल रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर में विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन-यज्ञ में पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने मुख्य यजमान के रूप में भाग लेते हुए हवनकुंड में पूर्णाहुति दी और यज्ञ देव से सुख-समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जन्मोत्सव पूरे देश में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मवाना स्थित वाल्मीकि मंदिर में भी धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी के विचार और उनके द्वारा रचित रामायण समाज को सदैव सत्य, धर्म और आदर्श जीवन की प्रेरणा देते रहेंगे।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 30 अक्टूबर को मवाना कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को लेकर समाज के लोगों में उत्साह है और आयोजन को सफल बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।

हवन-यज्ञ के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्तिमय माहौल बना रहा। इस अवसर पर कस्बे के अनेक समाजसेवी और वाल्मीकि समाज के दर्जनों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि के अलावा मास्टर नरेशपाल, अनुराग दुबलिश, सलेकचंद, राजू सूद, शेखर आजाद वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |