Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: मां भगवती की शोभायात्रा में भक्तों के लिए प्रसाद वितरण, एसडीएम व सीओ ने किया शुभारंभ


बल्दीराय/सुलतानपुर। मां भगवती की प्रतिमा विसर्जन के पावन अवसर पर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान पारा गनापुर महेश जायसवाल तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल की ओर से शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी बल्दीराय प्रभात सिंह और क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर किया।

इस अवसर पर एसडीएम प्रभात सिंह ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई हैं। ऐसे धार्मिक आयोजनों में जनसहयोग से व्यवस्थाएं और बेहतर होती हैं।

वहीं, क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने कहा कि शोभायात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल लगातार भ्रमणशील है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष महेश जायसवाल ने कहा कि माता रानी के भक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

पारा बाजार चैराहे पर हलियापुर रोड स्थित सेवा शिविर के माध्यम से शोभायात्रा में शामिल भक्तों को जलपान और प्रसाद वितरित किया गया। शिविर में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

कार्यक्रम में आचार्य सूर्यभान पाण्डेय, मुकेश अग्रहरि, सुभाष शुक्ला, राजधर शुक्ला, भास्कर शुक्ला, पूर्व प्रधान चक शिवपुर कृष्णराम यादव, आरपीएस मानव अधिकार फोरम के प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव यादव, प्रदेश सचिव शिव शंकर चैधरी और विधान केसरी पत्रकार सूरज कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |