मेरठ/मवाना । माँ दुर्गा को समर्पित काव्य पटल काव्य ब्रह्मास्त्र के तत्वाधान में नवम शक्ति उपासना समारोह का आयोजन श्री खाटू श्याम मन्दिर में हुआ जिसमें कवयित्रियो ने माँ दुर्गा,सनातन धर्म,राष्ट्र तथा समाज को समर्पित काव्य पाठ किया।
कार्यक्रम के सूत्रधार काव्य-ब्रह्मास्त्र के संस्थापक कवि व गीतकार कुमार मुनीश रहे,व्यवस्था प्रमुख श्री खाटू श्याम मन्दिर अध्यक्ष सुभाष रस्तौगी व सचिव विनय दुबलिश रहे तथा सन्चालन सहयोगी अमर रस्तौगी रहे।
दीप प्रज्ज्वलन डॉ शक्ति साहनी,डॉ सुधीर त्यागी,डॉ गूँजन शर्मा व श्रीराम मलिक ने किया व अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक ने की।
मुख्य आमन्त्रित अतिथियों के रूप में भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा,नरेश बाला,तीरथराम मारवाह,राजू अरोरा,दीपक बजाज,बॉबी अरोरा,रवि गोला,डॉ धर्मपाल,सौरभ रस्तौगी,अजय जसूजा,अलकनन्दा,एकता रस्तौगी,महंत सरिता दास,रवि रस्तौगी,अजय जसूजा व इंजीनयर पीयूष रस्तौगी रहे।
कार्यक्रम का संचालन अन्तराष्ट्रीय गीतकार मनोज कुमार मनोज ने किया व स्वागत सन्चालन कवि व अभिनेता मनमोहन भल्ला ने किया।विशेष आकर्षण कुंडली(हरियाणा) से आई ओज कवयित्री नेहा शर्मा नमन रही।
अन्तराष्ट्रीय गीतकार मनोज कुमार मनोज ने पढ़ा-
अभय की दात्री मात, सिद्धि की प्रदात्री मात,
भारती के धाम की माँ एक रखवाली है
नेहा शर्मा नमन ने पढ़ा-
सिंह वाहिनी माँ जगदम्बा३तुम दुर्गा तुम काली हो
चक्र त्रिशूल गदा और फरसा३धारण करने वाली हो
मनमोहन भल्ला ने पढ़ा-
ना जुल्फ के बंधन हैं , ना हुस्न के मारे हैं
अंतर्मन भगवा है , हम माँ के दुलारे हैं
कविता कुसुमाकर ने पढ़ा-
गोद में बच्चों को ले जब थक कर सो जाती हैं मां
तब कहीं जाकर के थोड़ा सुख पाती है मां
डॉ क्षमा गुप्ता ने पढ़ा-
अंधेरे मन के मिटाओ तो कोई बात बने
दीप,बुझे दिल के जलाओ तो कोई बात बने
कमलेश तन्हा ने पढ़ा -
मेरी रूह मैं बसा बस तेरा धाम है
जिसकी मै हूँ दीवानी वो घनश्याम है
सरोज दूबे ने पढ़ा-
इक सरस, द्रव का रसपान हो जाएगा!
फिर विकल मन को आराम हो जाएगा
कुमार मुनीश अक्स ने पढ़ा-
दुर्गा रूप धर किया दुष्टों का सफाया
कौन समझ पाया है महामाया की माया
कार्यक्रम में प्रतीक चिह्न के रूप में अतिथियों को माँ दुर्गा का सुंदर चित्र भेंट किया गया तथा माँ अन्नपूर्णा का भण्डारा भी चलता रहा।
